Categories: Fitness & Lifestyle

चलो- सही तरीके से

सभी व्यायामों में से सबसे ज़्यादा प्राकृतिक व्यायाम है चलना: “यह सरल और सुरक्षित व्यायाम है और इसके सभी लाभ पैदल दूरी के अंतर्गत

है- यह व्यायाम एक अच्छे जूते को छोड़कर किसी भी उपकरण के बिना किया जा सकता है, ये सभी मौसम व भूखंड में किया जा सकता है और बुढ़ापे में भी किया जा सकता है  ” ।

मनुष्य के शरीर में 60,000 मील रक्त वाहिकाये होती हैं, ज्यादातर केशिकाएं-  वे सूक्ष्म वाहिकाये जो मांस को सिंचित करने के लिए जिम्मेदार होती है। जब एक मांसपेशी आराम करती है तब कुछ केशिकाएं खुलती है ; वही अगर मांसपेशियों को व्यायाम कराया जाये तो मुमकिन है कि 50 गुना कोशिकाएं खुलेंगी ।चलने से न केवल निष्क्रिय केशिकाएं जागृत होती है बल्कि ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से मांसपेशियों को पोषित करने वाले इन वाहिकाओं की संख्या भी बढ़ जाती है, जो मांसपेशियों को मज़बूती देतीं है । यह वाहिकाप्रसरण के कारण रक्तचाप को कम करने में भी मदद करता है।

अगर आप लंबे समय तक तेज़ गति को बनाए नहीं रख सकते हैं तो पांच मिनट के लिए तेज़ गति से चलें और फिर  उतने ही समय के लिए धीमी गति से चले, और वैसे ही लगातार चलते रहिये।  आखिर में तेज़ गति वाले अंतराल को लंबे समय का बना दें और धीमी गति वाले अंतराल को कम करें, जब तक की आप अपने सभी कदम को तेज़ गति से बनाये रख सके  | अगर आप चलते हुए आराम से बिना हांफे बात कर सक रहे है तो आप उतनी तेज़ी से नहीं चल रहे हैं  ।

फिट रहने के लिए सबसे अच्छा तरीका है चलना, बशर्त आप सही ढंग से और सुरक्षित रूप से आरामदायक और मुलायम जूते के साथ समतल ज़मीन पर चल रहे हैं।

 

चलने के लाभ

 

मस्तिष्क – सप्ताह में  केवल 2 घंटे चलने से स्ट्रोक के खतरे को 30% तक कम कर सकते हैं।

याददाश्त  – सप्ताह में 3 बार 40 मिनट चलने से सोचने और याददाश्त से जुड़े मस्तिष्क क्षेत्र की रक्षा कर सकते है।

मन – दिन में 30 मिनट चलने से तनाव के लक्षण 36% कम हो सकते हैं।

स्वास्थ्य – दिन में 3,500 कदम चलने से मधुमेह के खतरे  को 29% कम कर सकते है।

दिल – सप्ताह के अधिकांश दिनों में 30 से 60 मिनट चलने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

हड्डि – सप्ताह में 4 घंटे चलने से कमर दर्द  का खतरा 43% तक कम कर सकते हैं।

दीर्घायु – एक सप्ताह में 75 मिनट  तेज़ चलने से आपके जीवन में लगभग 2 साल और जुड़ सकते हैं।

वजन – दैनिक 1 घंटे पैदल चलने से  मोटापे के खतरे को कम कर सकते है।

 

                                                                                         Source:

Source