बाल झड़ने के 8 कारण

क्या झड़ते बालों से परेशान हैं आप ? बेशक यह एक परेशानी वाली बात है | औरतों के मुकाबले आदमियों के बाल ज़्यादा झड़ते हैं | चलिए

जानते हैं इसके पीछे के कारण :

१. यह अनुवांशिक हैं
आदमियों में गंजापन बहुत आम बात है और इसमें सबसे आम है “ यू आकार ” में सर से बालों का गायब होना | अक्सर लोग इसका कारण तनाव बताते हैं| जबकि असल में यह अनुवांशिक होता है | तो आपके झड़ते बालों का कारण आपके घरवाले भी हो सकते हैं |

२. बढ़ती उम्र
उम्र बढ़ना जीवन का एक सच है और कोई भी व्यक्ति इसे नहीं रोक सकता | चाहे स्त्री हो या पुरुष उम्र के साथ हर इंसान बालों के झड़ने और उनके कम होना अनुभव करता है | 30 की उम्र के बाद से आपके बालों की ग्रोथ कम होना शुरू हो जाती है | पर अब घर बैठे ही इलाज मुमकिन है |

३. खाने में लापरवाही
शरीर के अन्य भागों की तरह आपके बालों को भी पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता है, ताकि वो ठीक प्रकार से बढ़ सकें | वज़न घटना, शरीर में खून की कमी और ठीक से भोजन ना करना भी कुछ अन्य कारण हैं जिनकी वजह से आपके बाल झड़ रहे हैं |

४. तनाव का दबाव
तनाव से बालों का झड़ना ज्यादातर नहीं होता | पर हाँ, अगर आप बेहद तीव्र मानसिक या शारीरिक तनाव से गुज़र रहे हैं तो आपके बाल झड़ सकते हैं , जिसे हम टेलोजन इफ्लूवियम कहते हैं | इसके कारण आपके बाल एकदम से हलके होने शुरू हो जाएगें |

५. बालों को कसकर बांधना
या तो आप फैशन को फॉलो कर सकते हैं या अपने बालों को स्वस्थ रख सकते हैं | किस तरह का पानी आप इस्तेमाल करते हैं , बालों में तेल लगाना, कसी हुई चोटी , मेन बॅन, और अन्य हेयर ट्रीटमेंट आपके बालों को बहुत नुक्सान पहुंचाते हैं | इसी दौरान बालों की जड़ों को बहुत नुक्सान होता है और यही कारण है की आपके बाल झड़ रहे हैं |

६. आपको सोरायसिस तो नहीं ?
अक्सर लगता है की यह रूसी है , लेकिन सोरायसिस में आपकी त्वचा की कोशिकाएं तेज़ी से बनने लगती हैं और यह सफेद रंग के पैच में नज़र आती है | इसके चलते आपके बालों को काफी नुक्सान पहुँचता है और शायद आप गंजे भी हो सकते हैं |

७. सेबोरिक डर्मेटाइटिस
सेबोरिक डर्मेटाइटिस में आपके सर पर लाल रंग के पैच होने लगते हैं, जिनमें आपको खुजली भी महसूस हो सकती है | इसके दौरान सर में खुजली लगना आम बात है और इसी कारण से आपके सर से बाल झड़ रहे हैं|

चिंता मत कीजिए हर इंसान एक उम्र के बाद बालों का झड़ना महसूस करता है |
आजकल तरह तरह के इलाज उपलब्ध हैं| इसलिए पहले बाल झड़ने का कारण जानिए और फिर उसका सही इलाज ढूंढिए |

 

Source: